New Delhi Railway Station पर शनिवार रात रेलवे अधिकारियों की लापरवाही से हुई भगदड़ में 18 लोगों में मौत हो गई। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित कुल 18 लोग शामिल हैं । सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस मौत का जिम्मेदार कौन होगा ? देश में आज कल ये प्रथा चल पड़ी है कि कितने भी लोगों कि मौत हो जाये बस एक जांच कमिटी का गठन कर पल्ला झाड़ लिया जाता है ।

नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 13-14 पर भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कुछ लोगों का दम घुटने लगा. कहीं और जाने की जगह नहीं मिली और लोग वहीं अपनी मौत का इंतजार करने को मजबूर हो गए.
इस हादसे में जान गंवाने वालों के नाम सामने आए हैं. 18 लोगों में 14 महिलाएं हैं.
हादसे में इन 18 लोगों की मौत हो गई-
1. आहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ, निवासी बक्सर बिहार, उम्र 79 वर्ष
2. पिंकी देवी पत्नी उपेन्द्र शर्मा, निवासी संगम विहार दिल्ली, उम्र 41 वर्ष
3. शीला देवी पत्नी उमेश गिरी, निवासी सरिता विहार दिल्ली, उम्र 50 वर्ष
4. व्योम पुत्र धर्मवीर, निवासी बवाना दिल्ली, उम्र 25 वर्ष
5. पूनम देवी पत्नी मेघनाथ, निवासी सारण बिहार, उम्र 40 वर्ष
6. ललिता देवी पत्नी संतोष, निवासी परना बिहार, उम्र 35 वर्ष
7. सुरुचि पुत्री मनोज शाह, निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र 11 वर्ष
8. कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 40 वर्ष
9. विजय साह पुत्र राम सरूप साह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 15 वर्ष
10. नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान, निवासी वैशाली बिहार, उम्र 12 वर्ष
11. शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 40 वर्ष
12. पूजा कुमार पुत्री राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 8 वर्ष
13. संगीता मलिक पत्नी मोहित मलिक, निवासी भिवानी हरियाणा, उम्र 34 वर्ष
14. पूनम पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी, महावीर एन्क्लेव, उम्र 34 वर्ष
15. ममता झा पत्नी विपिन झा निवासी, नांगलोई दिल्ली, उम्र 40 वर्ष
16. रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह, निवासी सागरपुर दिल्ली, उम्र 7 वर्ष
17. बेबी कुमारी पुत्री प्रभु साह, निवासी बिजवासन दिल्ली, उम्र 24 वर्ष
18. मनोज पुत्र पंचदेव कुशवाह, निवासी नांगलोई दिल्ली, उम्र 47 वर्ष
हादसे के बाद जागा प्रशासन
दिल्ली पुलिस ने यह कंफर्म किया था कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कल रात हुई भगदड़ में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों की जान चली गई है. हादसे के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर भीड़ को काबू करने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
दिल्ली के एलजी ने घायलों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की। इससे पहले पीएम मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर दुख जताया। हादसे में मारे गए 18 लोगों के परिवार जनों को Ex-Gratia के रूप में 180 लाख रुपए की राशि दी गई।

भगदड़ के बाद रेलवे ने New Delhi Railway स्टेशन से की महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की घोषणा:
ट्रेन संख्या-04420 शाम सात बजे नई दिल्ली से खुलेगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली के रास्ते फाफामऊ जंक्शन तक जाएगी।
ट्रेन संख्या-04422 रात नौ बजे नई दिल्ली से चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और रायबरेली होते हुए फाफामऊ जंक्शन तक जाएगी।
ट्रेन संख्या-04424 रात आठ बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और रायबरेली के रास्ते फाफामऊ तक जाएगी।
ट्रेन संख्या-04418 दोपहर बाद तीन बजे नई दिल्ली से खुलेगी और गाजियाबाद, चिपयाना बुज़ुर्ग, कानपुर, लखनऊ, फाफामऊ, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और पाटलिपुत्र जंक्शन होते हुए दरभंगा जंक्शन तक जाएगी।
ये तस्वीर बहुत विचलित कर देगी आखिर कैसे आदमी बच्चे को लेकर खड़ा होने का प्रयास कर रहा 😥 ये कैसी आस्था 144 साल बाद वाली आस्था का सपना छोड़ दो वो बस एक भ्रम है जिसे कुछ **** ने फैलाया है 😳
New Delhi Railway Station Stamped | नई दिल्ली रेलवे स्टेशन pic.twitter.com/PaSCFitpDk
— Jyoti Yadav (@JyotiDeled) February 15, 2025